जय हिंद स्वरचित पंक्तियाँ डाॅ कल्पना सिंह के द्वारा

 जय हिंद

स्वरचित पंक्तियाँ

डाॅ कल्पना सिंह के द्वारा


सुख शांति के लिए, नयी क्रांति के लिए

जीत के लिए और ज्ञान के लिए

धर्म युक्त वेद का पाठ कर लो

जय हिंद जय हिन्दुस्तान कह लो


गूढ़ से भी गूढ़ किसी ज्ञान के लिए

दृष्टि से परे विज्ञान के लिए

हिन्द की धरा पर अभिमान कर लो

जय हिंद जय हिन्दुस्तान कह लो


जीवन से बड़े किसी त्याग के लिए

सागर से भी गहरे प्यार के लिए

राम और कृष्ण का ध्यान कर लो

जय हिंद जय हिन्दुस्तान कह लो


स्वास्थ्य के लिए ,मुक्ति मार्ग के लिए

गहरे आनन्द की प्राप्ति के लिए

नियमित योग का अभ्यास कर लो

जय हिंद जय हिन्दुस्तान कह लो


शौर्य के लिए, सम्मान के लिए

शत्रु दल के संहार के लिए

हिन्द के सपूतों को याद कर लो

जय हिंद जय हिन्दुस्तान कह लो


कविता सुनने के लिए वीडियो क्लिक करें




रचना - डाॅ कल्पना सिंह


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Carnot’s Reversible Heat Engine कारनाॅट व्युत्क्रमणीय ऊष्मा इंजन या कारनाॅट ऊष्मा इंजन शैक्षणिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भौतिक विज्ञान का यह टाॅपिक डाॅ कल्पना सिंह के साथ

महिलाओं के प्रति आम होते जघन्य अपराध एवं विधिक सुरक्षा

आदर्श द्रव और बरनौली सिद्धांत/ बरनौली प्रमेय शैक्षणिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भौतिक विज्ञान का यह टाॅपिक डाॅ कल्पना सिंह के साथ